???? बिग ब्रेकिंग: बंगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, FIR होने के 2 घंटे के अंदर चोरी के समान सहित चोर को बंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:[ बंगरा ] जिले की बंगरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, पैक्स गोदाम के कार्यालय से चोरी गयी लाखों रूप्ये के इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ घटना को अंजाम देने वाले चोर को भी गिरफ्तार कर लिया। जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार चोर की पहचान वैशाली जिला के बलिगांव थाना अंतर्गत हुसेपुर गांव निवासी रमेश सिंह के 18 वर्षिय पुत्र दीपांशु कुमार के रूप में की गयी। गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर बंगरा थाना अंतर्गत कोठिया गांव में उसके ननिहाल स्थित एक घर से चोरी की गयी, 01 कंप्यूटर सेट, 01 प्रिंटर, 01 इन्वर्टर, 01 बैट्री, 01 स्टेपलाईजर व पैक्स कार्यालय से जुड़े कुछ कागजात आदि बरामद की गयी।

इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी ने बताया कि, थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी कमलेश सिंह के द्वारा गुरुवार 22 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे यह सुचना दी गयी कि, बीते दिनों बुधवार 20/21 अगस्त की देर रात को अज्ञात चोरों के द्वारा उनके पैक्स गोदाम से एक कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, एक इन्वर्टर, एक बैट्री, एक स्टेपलाइजर व पैक्स कार्यालय से जुड़े कुछ आवश्यक कागजात की चोरी कर ली गई हैं।

जिससे संबंधित आवेदन भी पिड़ित के द्वारा थाना को उपलब्ध करा दिया गया। आवेदन मिलने के तुरंत बाद वह, उक्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू दिए।

अनुसंधान के क्रम में ही प्राप्त मानवीय आसुचना के आधार पर, बंगरा थाना क्षेत्र स्थित कोठिया गांव निवासी, स्वर्गीय लगनदेव सिंह के घर छापामारी कर, उनके घर से उनके नाती दीपांशु कुमार को हिरासत में लेते हुए पुछताछ शुरू कर दी गयी। जिसकी निशानदेही चोरी गयी सभी सामान बरामद कर लिया गया। जिसे जप्त कर थाने ले आया गया, तथा गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।