अरविन्द कुमार/अमित कुमार: [समस्तीपुर] पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने सरायरंजन थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार आलोक को पदस्थापित किया है।

उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने, सोमवार 26 अगस्त की देर रात को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया। आपको बता दें कि सरायरंजन थाना की पुर्व थानाध्यक्ष सिम्पी कुमारी को पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर विनय तिवारी ने, एक युवक को निर्ममतापूर्वक पीटने के आरोप में एएसपी सह सदर एसडीपीओ वन संजय कुमार पांडेय के जांच रिपोर्ट पर लाईन क्लोज कर दिया था।
जिसके जगह पर विकास कुमार आलोक को सरायरंजन थाने का नया थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है।
Post Views: 713







