???? बिग ब्रेकिंग: अश्लील गाना बजाने से मना करने पर महिला को मार दी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा ईलाज, SDPO ने गोलीबारी की घटना से किया इंकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( विद्यापतिनगर ) विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा गांव में, आर्केस्ट्रा में अश्लील गाना बजाए जाने का विरोध किए जाने पर, कतिपय लोगों के द्वारा एक दलित महिला को गोली मारकर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

वहीं गोली लगने से महिला के घायल होने की सुचना पर स्थानीय विद्यापतिनगर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है। हालांकि घायल महिला को महिला के परिजनों ने, स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विद्यापतिनगर में भर्ती कराया।

जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल में उक्त महिला का इलाज जारी है। घायल महिला की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा गांव निवासी, सुनील पासवान के 32 वर्षिया पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में घायल महिला व उसके पति सुनील पासवान का बताना है कि, शुक्रवार 13 सितंबर की देर रात उनके घर के पास ही आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें अश्लील गाने बजाए जा रहे थे।

जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उन्होंनें अश्लील गाना बंद करने, तथा अच्छा गाना बजाने के लिए बोला। इसी बात पर अश्लील गाना बजाना बाले ने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच जब उनकी पत्नी उन्हें बचाने आयी तो, अश्लील गाना बजाने बाले ने उनपर गोली चला दी, जो गोली उनकी पत्नि को जा लगी, और वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ी।

जिसे घायल अवस्था में ही पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विद्यापतिनगर, तथा वहां से रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल महिला की नाजुक स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा गांव में, शुक्रवार 13 सितम्बर की रात को मारपीट की घटना हुई है।

जिसमें एक महिला घायल बतायी जा रही है। गोली लगने की घटना से संबंधित कोई साक्ष्य प्राप्त नही हुआ है। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज भी नही सुनील है, और ना ही घटनास्थल से कोई खोखा ही बरामद हुआ है। घायल महिला का सदर अस्पताल में ईलाज जारी है। मामले की छानबीन की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *