???? बिग ब्रेकिंग: बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, सब्जी मंडी जा रहे किसान की गोली मारकर हत्या! दो सप्ताह के अंदर मुसरीघरारी में हो चुकी है तीन-तीन हत्या की वारदात, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष सो रहे चैन की नींद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुरवाला पंचायत के गांव के पास, बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सब्जी मंडी जा रहे एक किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उस घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार 11 अक्टूबर की अहले सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा गांव निवासी, स्वर्गीय शोभाकांत चौधरी उर्फ शोभित चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र अरविंद चौधरी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अक्सर उसी रास्ते से अपनी बाइक पर सब्जी लेकर ताजपुर के मोतीपुर सब्जी मंडी बेचने के लिए जाया करता था। आज सुबह भी वह अपनी बाइक पर परवल लोड करके ताजपुर के मोतीपुर सब्जी मंडी बेजने जा रहे थे।

जहां थाना क्षेत्र के फतेहपुरवाला पंचायत के वार्ड संख्या 02 में मुसहरी गांव के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मृतक का पीछा कर चलती गाड़ी पर ही उसे गोली मार दिया। गोली मृतक के सिर में जा लगी जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुसरीघरारी पुलिस को तथा डायल नंबर 112 पर दिया।

सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने ईलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को देते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

वहीं घटना के संबंध में एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय का बताना है कि, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुरवाला गांव में, अरविन्द चौधरी नामक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिसे मुसरीघरारी पुलिस के द्वारा ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कुछ सीसीटीवी फूटेज भी मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *