???? बिग ब्रेकिंग: सामुहिक दुष्कर्म मामले में शामिल 04 अन्य अज्ञात की पहचान तक नहीं कर पायी है उजियारपुर थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाने की पुलिस पिछले दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई सामुहिक दुष्कर्म मामले के एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद से इस मामले में पुरी तरह निष्क्रिय साबित होते दिख रही है। जबकि इस घटना के करीब दो सप्ताह से भी ज्यादा का समय बीत चुका है।

हालांकि इस संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, उक्त मामले के सभी अज्ञात युवक भी स्थानीय गांव के ही बताए जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस उक्त घटना में शामिल अज्ञात युवकों की पहचान करने में कोई खास दिलचस्पी नही ले रही है।

जिसके कारण पिड़ित परिवार में स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है। आपको बता दें कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत दिनों 07 अक्टूबर की देर शाम करीब 8 बजे, एक नाबालिग किशोरी को परवल के मचान वाली खेत में ले जाकर उसके साथ उस समय सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।

जिस समय वह गांव के पास ही दुर्गा मंदिर में दीप जलाकर वापस अपने घर आ रही थी। जिसके बाद पिड़ित परिजन ने एक नामजद व 04-05 अज्ञात युवकों को आरोपित करते हुए उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए, नामजद आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया था।

हालांकि नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के बाद, उजियारपुर पुलिस पुरी तरह शांत दिख रही है। वहीं इस संबंध में पुलिस सुत्रों का बताना है कि, पिड़िता ने माननीय न्यायालय के समक्ष एकमात्र युवक को घटना में शामिल होना बताया है। जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस