बिग ब्रेकिंग- भीड़ प्रबंधन के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने की विशेष व्यवस्था, स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं अतिरिक्त कर्मचारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) जिले के समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर, कार्तिक मास के पूर्णिमा मेला को लेकर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के द्वारा, मेला में जाने वाले तथा लौटने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए, व्यापक रूप से सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं।

मेला में जाने वाले यात्रियों के प्रबंधन हेतु अगले तीन दिनों  तक यात्रियों की सुविधा हेतु सभी टिकट काउंटरों पर पर्याप्त संख्या में बुकिंग क्लर्क प्रतिनियुक्त किए गए हैं, ताकि यात्रियों को आसानी से टिकट प्राप्त हो सके।
इसके अलावा स्टेशनों पर एटीवीएम को भी फैसिलिटेटर के साथ भी लगा है, जिससे टिकट काउंटरों पर भीड़ -भाड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी और श्रद्धालु भक्त आसानी से टिकट ले सकेंगें।

इस दौरान मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक रूप से प्रबंध किए गए हैं।  प्रबंधन हेतु मंडल के वरीय अधिकारियों सहित एसीएम के साथ वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, स्टेशनों पर पूरे दिन उपस्थित रह कर स्टेशन के प्लेटफार्म, ऊपरगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया आदि में पूरे दिन तैनात रहते हुए भीड़ नियंत्रण ,यात्री सुविधा तथा आवागमन एवं प्रस्थान की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। यही नही! होल्डिंग एरिया में उद्घोषणा, पूछताछ तथा मेडिकल टीम की भी तैनाती की गयी है। इसके अलावा कंट्रोल रूम से भी   सारी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *