???? बिग ब्रेकिंग- बाईक सवार युवक की अज्ञात थार से हुई जबरदस्त टक्कर, बाईक चालक की हुई मौत, एक अन्य सवार गंभीर रूप से हुआ घायल।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग पर सिंघियाघाट के पास, अज्ञात चार पहिया वाहन थार व बाईक सवार युवक के बीच हुई भीषण टक्कर में, दोनों बाईक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दोनों घायलों में से एक को मृत घोषित कर दिया, तथा दुसरे का ईलाज जिला के किसी निजि अस्पताल में किया जा रहा है। मृत युवक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड 02 निवासी, स्वर्गीय अब्दुल आजिम के 24 वर्षिय पुत्र मासूम राजा उर्फ गुलाब के रूप में की गयी है।

उधर घटना की सुचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की छानबीन में जुट गयी हैं। हालांकि घटना में शामिल अज्ञात थार चालक थार सहित भागने में सफल रहा। घटना गुरुवार 20 नवम्बर की देर शाम करीब 09 बजे की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक अपने एक साथी के साथ बाईक पर सवार होकर घरेलू सामान लाने सिंघियाघाट बाजार गया हुआ था। जहां से सामान लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से आकर रोसड़ा की ओर जा रही अज्ञात थार नामक कार ने बाईक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया।

इस घटना में बाईक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुचना मिलने के बाद वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तथा दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने एक घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। दुसरे का ईलाज उसके परिजन निजि अस्पताल में करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!