अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(समस्तीपुर) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा चौक के पास हुई भीषण सड़क हादसे में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे मुसरीघरारी पुलिस ने घायल युवक व स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव निवासी गंगा पोद्दार के 40 वर्षिय पुत्र नंद किशोर पोद्दार के रूप में की गई है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थाना के पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच मृत युवक के शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार करते हुए, पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
घटना बुधवार 04 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। उधर घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक किसी काम से मोहनपुर की तरफ जा रहा था। जहां हरपुर एलौथ औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा चौक के पास अपने आगे आगे जा रहे किसी कार को, ओवरटेक करने के दौरान सामने समस्तीपुर जिला मुख्यालय की ओर से आ रही किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया।
जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुसरीघरारी पुलिस को देते हुए, घायल युवक को अस्पताल भेजने की तैयारी में जूट गयी।
उधर सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, स्थानीय लोगों के सहयोग से घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पत समस्तीपुर में भर्ती कराया।
जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।







