???? बिग ब्रेकिंग- एनएच-28 गंगापुर में एनएच किनारे पेड़ से टकराया बाईक सवार युवक, घटनास्थल पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा:( सरायरंजन ) जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक के पास,  तेज गति से आ रहा एक बाईक चालक युवक एनएच 28 किनारे एक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोग जब तक उसे ईलाज के लिए किसी अस्पताल में ले जाते, घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जूट गयी है।

मृत युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी, स्वर्गीय कमलेश साह के 25 वर्षिय पुत्र विकास कुमार साह के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, शनिवार 07 दिसम्बर की देर रात करीब 10 बजे मृतक विकास कुमार साह अपनी बाईक पर सवार होकर काफी तेज गति से गंगापुर चौक की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान अचानक उसका नियंत्रण बाईक से हट गया, और वह बाईक सहित एनएच-28 किनारे एक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, और कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।