नसीब लाल झा:( सरायरंजन ) जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौक के पास, तेज गति से आ रहा एक बाईक चालक युवक एनएच 28 किनारे एक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोग जब तक उसे ईलाज के लिए किसी अस्पताल में ले जाते, घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी पुलिस को दिया।
सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जूट गयी है।
मृत युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी, स्वर्गीय कमलेश साह के 25 वर्षिय पुत्र विकास कुमार साह के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, शनिवार 07 दिसम्बर की देर रात करीब 10 बजे मृतक विकास कुमार साह अपनी बाईक पर सवार होकर काफी तेज गति से गंगापुर चौक की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान अचानक उसका नियंत्रण बाईक से हट गया, और वह बाईक सहित एनएच-28 किनारे एक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, और कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है।







