Samastipur: रेल विकास एवं विस्तार मंच ने मुक्तापुर रेलवे गुमटी के पास किया जोरदार प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर स्थित मुक्तापुर रेलवे गुमटी के पास, रेल विकास एवं विस्तार मंच के द्वारा मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान धरना प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता अपनी मांगों से संबंधित नारे भी लगा रहे थे। धरना-प्रदर्शन के बाद विनोद पासवान की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन भी किया गया। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए दिनेश साहू ने कहा कि, अगर रेल विभाग राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के साथ मिलकर, अतिशीघ्र ऑभरब्रीज का निर्माण कार्य शुरू नही करती है तो, निर्माण कार्य शुरू कराये जाने तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

आयोजित इस सभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए रेल विकास एवं विस्तार मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि, ऑभरब्रीज निर्माण समेत रेल अस्पताल को अनुमंडल अस्पताल का दर्जा देने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, रेल कारखाना में पीओएच निर्माण कार्य शुरू करने आदि की मांगों को लेकर, दो दशकों से भी अधिक समय से संघर्षरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष के बदौलत ही डीजल शेड, टुनटुनिया गुमटी पर ऑभरब्रीज, माधुरी चौक गुमटी पर ऑभरब्रीज का निर्माण संभव हो सका है। इसलिए भोला टाकीज ऑभरब्रीज, मुक्तापुर ऑभरब्रीज तथा दलसिंहसराय ऑभरब्रीज निर्माण कार्य शुरू होने तक इस संघर्ष को जारी रखना होगा।

सभा के उपरांत सभी कार्यकर्ता जुलूस निकालकर मथुरापुर बाजार समिति, गंडक पुल, मगरदहीघाट, गणेश चौक, रामबाबू चौक, मारवाड़ी बाजार होते हुए समस्तीपुर स्टेशन चौक पहुंचा। जहां घंटों नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया।

फिर कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजीत पासवान, रघुनाथ राय, रामसागर पासवान, शंभू राय, पवन कुमार महतो, अर्जुन सहनी, रामानंद प्रसाद वर्मा, मोहम्मद आलम, राजेश कुमार सिंह, साधुशरण साह, दीनबंधु कुमार, मोहम्मद सोहराब, संजय कुमार, शाहीद हुसैन,

विश्वनाथ सिंह हजारी, मोहन कुमार, अशोक कुमार, राजू कुमार यादव, राहूल यादव, आइसा के लोकेश राज,  भाकपा माले के अनील चौधरी, जयंत कुमार, बटाही ठाकुर, सुरेंद्र राम समेत कई राजनीतिक दल के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *