???? बिग ब्रेकिंग: CM के प्रगति यात्रा को भाकपा माले ने बताया दुर्गति यात्रा, CM को काला झंडा दिखाकर सौंपने जाएंगे मांगों से संबंधित ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट में, भाकपा माले कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक भाकपा-माले कार्यकर्ता समीम मंसुरी के आवास पर उनके ही अध्यक्षता में आयोजित की गयी।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, मुख्यमंत्री की यह यात्रा प्रगति यात्रा नहीं बिहार की दुर्गति यात्रा है। मुख्यमंत्री ने करीब एक वर्ष पूर्व घोषणा किया था कि, बिहार के सभी 94 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को रोजगार के लिए दो दो लाख रुपए दिए जाएंगे।

इस दौरान श्री पोद्दार ने यह भी कहा कि, वह मुख्यमंत्री को, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को घर देने, सभी भूमिहीनों को 3 डीसमिल जमीन देने सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने यह भी कहा कि, अलोकतांत्रिक तरीके से बीपीएससी के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर मुख्यमंत्री ने तानाशाही का परिचय दिया है।

जीविका और स्वयं सहायता समूह से जुड़कर करोड़ों महिला अरबों रुपए के कर्ज में डूबी हुई है, और सैकड़ों महिलाएं घर छोड़कर दूसरे प्रदेशों के लिए पलायन कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, जब दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों में 200 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है तो, बिहार में क्यों नहीं मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में अगर स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया है तो, बिहार जैसे गरीब राज्य में खून चुसने वाली स्मार्ट मीटर क्यों लगाने पर सरकार आमादा है। प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि, सुशासन के नाम पर सत्ता में आई नीतीश कुमार की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

प्रशासन के समानांतर अपराधियों की सत्ता कायम है। हर सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का अड्डा बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले मुख्यमंत्री के उजियारपुर आगमन पर गरीबों, मजदूरों, छात्र, युवा और महिलाओं से जुड़े सभी मांगों को, काला झंडा लेकर तथा प्रतिरोध मार्च निकाल कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

मौके पर तनंजय प्रकाश, राम सगुण सिंह, हरिकांत गिरि, विभा देवी, मोहम्मद अब्दुल सलाम, हरेकृष्ण राय, भरत दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *