बिहार की आवाज। समस्तीपुर। अमित कुमार।
समस्तीपुर। जिले के समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर समस्तीपुर- दलसिंहसराय रेलवे स्टेशनों के बीच, BSF जवान को चाय में नशीले पदार्थ खिलाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों में से तीन बदमाश को, रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर व थावे से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

गिरफ्तार तीनों नशाखुरानी गिरोह के बदमाशों की पहचान मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद महताब आलम तथा मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत साइन गांव के वार्ड 05 निवासी सदरे आलम के रूप में की गई है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से BSF जवान की वर्दी, मोबाइल फोन के साथ-साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
उक्त जानकारी रेल डीएसपी रोशन कुमार प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए रेल डीएसपी रोशन गुप्ता ने बताया कि, 27 फरवरी की रात अमृतसर जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से बीएसएफ के जवान शंकर रावत समस्तीपुर आ रहे थे।
इसी दौरान ट्रेन में ही महताब व सदरे आलम ने यात्रा करने के दौरान उससे दोस्ती कर ली, और आपस में सभी घुल मिल गए। इस दौरान महताब और सदरे आलम भी समस्तीपुर जंक्शन पर उतरने के बाद उसे बताया कि, वह भी दलसिंहसराय ही जाएगा। इतना कहकर तीनों एक ही जगह पर बैठ गए।
इसी दौरान उन लोगों ने चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर बीएसएफ जवान को पिला दिया। जिससे बीएसएफ जवान बेहोश हो गया। जिसके बाद दोनों बदमाश महताब और सदरे आलम बीएसएफ जवान का सारा सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतर गया, और उधर बेहोश बीएसएफ जवान खगड़िया पहुंच गया।
खगड़िया में होश आने के बाद उसने पूरे मामले की जानकारी समस्तीपुर जीआरपी में आकर दिया। इसी बीच बीएसएफ जवान का मोबाइल 4 मार्च को ऑन हो गयी, और उससे बातचीत की जाने लगी।
जिसके बाद तकनीकी अनुसंधान के आधार पर, मुजफ्फरपुर के मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी निशानदेही पर मोहम्मद महताब व सदरे आलम को भी की थावे से गिरफ्तार कर लिया गया।
रेल डीएसपी ने यह भी बताया कि, मोहम्मद महताब तथा सदरे आलम ने मिलकर थावे में भी इसी प्रकार के एक नशाखुरानी की घटना को अंजाम दिया था। जिसे मामले में थावे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे रिमांड पर समस्तीपुर लाए जाने की प्रक्रिया जारी है।








