बिहार की आवाज। सरायरंजन। नसीब लाल झा।
समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत सरायरंजन बाजार स्थित कमलरानी नामक मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने एक भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, दुकान का शटर तोड़कर लाखों रूपए के मोबाइल फोन व मोबाइल एसेसरीज की चोरी कर ली, तथा आराम से भाग निकले।

घटना की जानकारी दुकानदार को उस वक्त हुई जब सुबह की सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन करके जानकारी दिया। जानकारी मिलने के बाद वह अपने दुकान पर पहुंचे तथा इसकी सुचना सरायरंजन थाना को दिया। सुचना मिलने के बाद सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
घटना मंगलवार 18 मार्च की देर रात की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए, मोबाइल दुकान कमलरानी के संचालक अनुज कुमार ने बताया कि, वह अन्य दिनों की तरह ही मंगलवार 18 मार्च की देर शाम करीब 9 बजे, वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए।
बुधवार 19 मार्च की सुबह करीब 4 बजे सुबह की सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन करके यह सूचना दिया कि, उनके मोबाइल दुकान का शटर टूटा हुआ है। सुचना मिलने के बाद जब वह अपने दुकान पर पहुंचे तो मामला सत्य पाया।
जब वह अपने दुकान के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि, उनके दुकान से करीब 40 मोबाइल फोन जिसमें एंड्रॉयड मोबाईल फोन की संख्या ज्यादा है के साथ-साथ, 40 पेन ड्राईव, ब्लूटूथ, मेमोरी कार्ड, नेकबैंड, मोबाइल चार्जर सहित अन्य सामान भी चोरी करके लेते चले गए।
दुकानदार अनुज कुमार का बताना है कि, इस दौरान चोरों ने उनके दुकान से करीब 7-8 लाख के मोबाइल सहित अन्य एसेसरीज की चोरी कर ली है।
वहीं इस संबंध में सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह का बताना है कि, सरायरंजन बाजार स्थित कमलरानी मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों के द्वारा 5-7 मोबाइल सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी। जिसकी कीमत करीब 1-2 लाख रूपए बतायी जा रही है। आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बहूत जल्द सभी चोरों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








