???? बिग ब्रेकिंग: कर्पूरीग्राम माइक्रो- फाईनेंसकर्मी से लूट की घटना के उद्वेदन मामले के REAL HERO साबित हुए DIU के SI अमित कुमार! घटना के मात्र 5 घंटा के अंदर घटना में शामिल सभी 03 बदमाशों को लूट का सामान सहित किया गिरफ्तार!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में मंगलवार 29 अप्रैल को सारण माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई लूट मामले का DIU की टीम ने सफल खुलासा करते हुए, घटना में मुख्य रूप से शामिल सभी तीन बदमाशों को, सारण माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लुटे गये रूपए, टैब, बायोमैट्रिक मशीन व बैग आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उक्त सफलता DIU की टीम ने मात्र 6 घंटा में हासिल किया है। उक्त जानकारी एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने, बुधवार 30 अप्रैल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय पर आयोजित, प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, मंगलवार 29 अप्रैल की दोपहर बाद सारण माईक्रो फाइनेंस कर्मी सारण जिला के गरखा थाना अंतर्गत महमदा गांव निवासी, रामाधार राय के पुत्र नागेन्द्र कुमार से, बाईक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर उस समय लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिस समय वह विक्रमपुर बांदे गांव से समुह की राशि का संग्रहण कर आर्दश नगर स्थित अपने कार्यालय में पैसा जमा करने जा रहे थे।

घटना की सुचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम ओमप्रकाश कुमार व DIU की टीम मौके पर पहुंच, पिड़ित फाइनेंस कर्मी से पुछताछ के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गए। इधर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा के निर्देश पर बनी टीम ने, तत्काल इस घटना का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया।

जिसके बाद घटना के अनुसंधान के क्रम में प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर, इस लूट की घटना में शामिल सभी बदमाशों की पहचान कर ली गयी, तथा तत्काल ही की गयी ताबड़तोड़ छापामारी में घटना में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेशी पर, लूटी गयी राशि में से 76 हजार रूपए नकद, लूटा गया टैब, बायोमैट्रिक मशीन, पिट्ठू बैग आदि भी बरामद किया गया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन व टीवीएस का राईडर बाईक आदि भी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार बदमाश युवकों की पहचान, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के विक्रमपुर वांदे गांव निवासी, मोहन राय के 21 वर्षिय पुत्र राहुल कुमार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 निवासी, अशोक पासवान के 23 वर्षिय पुत्र गोलू कुमार तथा हरिलाल पासवान के 25 वर्षिय पुत्र प्रेमचन्द्र कुमार उर्फ राघव के रूप में की गयी है। एक अन्य बदमाश की भूमिका भी इस घटना में सामने आ रही है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छापामारी करने में जुटी हुई है।

इस दौरान श्री पांडेय ने यह भी बताया कि, छापामारी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त प्रेमचन्द्र कुमार ने, इस घटना में अपनी व अपने दो अन्य साथियों की संलिप्तता भी स्वीकार किया है, तथा बताया है कि घटना में प्रयुक्त हथियार को उसने भाड़े पर लिया था। जिस हथियार को उसने घटना को अंजाम देने के बाद उसे वापिस कर दिया गया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन संजय कुमार पांडेय ने, इस घटना के सफल उद्भेदन में डीआईयू के पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार की भूमिका की काफी सराहना किया, तथा बताया कि, इस घटना का इतने कम समय में सफल उद्भेदन करने के पीछे, डीआईयू के पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार की काफी सराहनीय भूमिका रही है।

जिसके लिए डीआईयू के पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार को पुरस्कृत किए जाने की अनुशंसा की जा रही है। उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बने छापामारी दल में एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय, मुफस्सिल अंचल निरीक्षक संदीप कुमार, डीआईयू शाखा प्रभारी चंन्द्रकेतु, कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार, अशोक कुमार, डीआईयु शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, तकनीकी शाखा के सिपाही केशव कुमार, अमरजीत कुमार, व प्रशांत कुमार, तथा कर्पूरीग्राम थाना के सिपाही अभिषेक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *