ट्रक व बाईक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में बाईक चालक की मौत, एक अन्य जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। समस्तीपुर। अरविन्द कुमार।

समस्तीपुर । जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव के पास बाईक सवार व ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गयी, तथा एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया।

जहां उसका ईलाज जारी है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद अंगारघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर टांड़ा गांव निवासी, प्रियांशु कुमार के रूप में की गयी है।

वहीं घायल युवक की पहचान डढ़िया गांव निवासी गोलू कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, बीते रात को मृतक डढ़िया असाधर गांव में अपने रिश्तेदार के घर भोज खाने आया हुआ था।

जहां से वह रोसड़ा-समस्तीपुर मार्ग के किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बाईक में पेट्रोल डलवाने गया हुआ था। जहां से पेट्रोल डलवाने के बाद वापस आने के क्रम में सामने से आ रही ट्रक के साथ उसके बाईक की टक्कर हो गयी। जिसमें बाईक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसमें से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी, तथा एक अन्य घायल युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसका ईलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *