समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत स्थित, सैदपुर जाहिद गांव से, शनिवार 28 जून की अहले सुबह करीब 7 बजे, एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी।

स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृत युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला सैदपुर जाहिद वार्ड 03 निवासी, शिवजी साह के 38 वर्षिय पुत्र उपेन्द्र साह के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ममता देवी का बताना है कि, मृतक की पत्नी उनकी छोटी बहन है। पिछले दिनों मृतक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद मृतक की पत्नी उनके गांव वैशाली जिला अंतर्गत महुआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिंघवारा रहने आ गयी थी। इसी बीच आज सुबह सुचना मिली कि, उनकी बहन के पति की लाश मिली है। उक्त महिला ने आशंका जताया है कि, उनकी बहन के पति की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। इस दौरान उक्त महिला ने मृतक के भाई और भतीजा पर यह भी आरोप लगाया है कि, मृतक का भाई घर का जमीन अपने नाम पर रजिस्ट्री करवाने तथा घर के जमीन के बदले दुसरे जगह जमीन देने की जिद कर रहा था। जिसके लिए मृतक तैयार नही हो रहा था। जिसके कारण उसके भाई और भतीजा सभी मारपीट किया करता था।
वहीं मृतक के पत्नी शीमा देवी का बताना है कि, उनके पति भगवानपुर कमला गेट पर ट्रंक बनाकर बेचने का काम किया करते थे। बाद में उनके पति के भाई ने भी कंपटीशन में ट्रंक का दुकान खोल लिया, तथा उनके पति जितना दाम में ट्रंक बेचते थे, उससे कम दाम में उनके भाई ट्रंक बेचने लगे। जिसके कारण उनके पति का धंधा चौपट होने लगा, और वह नशा करने लगे। नशे की हालत में रहने पर उनके पति के भाई और भतीजा उनके पति की बेरहमी से पिटाई किया करते थे। कई बार उनके पति के भाई ने उनके पति को जेल भी भिजवा चुका है।
जहां से उन्होंने बेल पर बाहर निकलवाया था। मृतका ने अपने पति के हत्या का आरोप अपने पति के भाई व भतीजे पर लगाया है। उधर मृतक के भतीजा का बताना है की, मृतक उपेन्द्र साह उनके चाचा थे। जिन्होंने उनलोगों को काम करना सिखाया। मेहनत करके खाना और कमाना सिखाया। उनकी हत्या वहलोग क्यों करेंगे। उनके चाचा उपेन्द्र साह की हत्या उनकी ही पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर किया है, क्योंकि उनकी चाची शीमा देवी का अपने ही जीजा के साथ अबैध संबंध है। उनकी चाची ने ही अपने जीजा के साथ मिलकर उनके चाचा की हत्या कर दी है।
हालांकि ग्रामीण स्तर पर भी स्थानीय लोगों के बीच तरह -तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का बताना है कि, आज सुबह करीब 7 बजे उन्हें सुचना मिली कि, सैदपुर जाहिद गांव में एक युवक का शव एक फुल के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। सुचना मिलने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया। मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। अभी तक परिजन द्वारा आवेदन भी उपलब्ध नही कराया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।







