सड़क हादसे में घर के एकलौते चिराग की हुई मौत, घर में मची चीख़-पुकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के अंगारघाट थाना अंतर्गत डढ़िया मुरियारो ढ़ाला के पास हुई सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गयी। घटना शुक्रवार 11 जुलाई की देर शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

घटना के करीब 12 घंटों बाद शनिवार 12 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों ने रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ को घटनास्थल के पास सड़क पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सुचना मिलने के बाद अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी जाम स्थल पर पहुंच, स्थानीय बुद्धिजीवी व गणमान्य लोगों के सहयोग से सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त करवाया गया।

मृत युवक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामातुला गांव निवासी, रामबाबु राय के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक की बहन समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित किसी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती थी। जिसके साथ परिवार के भी कुछ लोग मौजूद थे।

जिसके लिए मृतक खाना लेकर अपनी बाईक से जा रहा था। इसी दौरान मुरियारो ढ़ाला के पास समस्तीपुर की ओर से आ रही ट्रक की रौशनी से उसकी आंखे चौंधिया गयी। जिसके कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर का ढ़ाला उक्त युवक को नही दिखा, और वह उससे टकराकर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद ट्रक उसके उपर से गुजर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने घटना के 12 घंटों बाद रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच, स्थानीय प्रबुद्ध लोगों के सहयोग सड़क जाम समाप्त करवाया। इस दौरान अंचल कार्यालय के द्वारा पिड़ित परिवार को, पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिलने वाले 20 हजार रूपए का चेक भी दे दिया गया। मौके पर भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार, पुर्व मुखिया सह वर्तमान राजद प्रखंड अध्यक्ष राम लौलीन राय सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस