श्रावण मास के पहली सोमवारी पर लाखों श्रद्धालुओं ने थानेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक! मंदिर परिसर में पाकेटमार लफंगों की रही चांदी, आधा दर्जन महिलाओं के गले से उड़ाया सोने के जेवरात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय के पास व शहर के बीचोंबीच स्थित जिलावासियों के आस्था का केंद्र बाबा थानेश्वर मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवारी का दिन चोर व लपंट के लिए खास रहा। पहली सोमवारी के अवसर पर थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने आए करीब आधा दर्जन महिला श्रद्धालुओं से बेखौफ लंपट बदमाशों ने सोने की चेन, चकती व नकद राशि की छीनतई कर लिया, जो नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव के लापरवाह कार्यशैली को दर्शाता है।

सुत्रों का बताना है कि, श्रावण मास की पहली सोमवारी होने के कारण, लाखों शिवभक्त थानेश्वर मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए जुटे हुए थे, लेकिन सुरक्षा का जिम्मा मात्र तीन से चार सिपाही के कंधे पर डाल दिया गया था। जिसका नतीजा हुआ कि, मंदिर परिसर में चोर उच्चकों ने अपनी मनमानी शुरू कर दी, और इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक महिला श्रद्धालू शिव भक्तों के गले से सोने की चेन व सोने की चकती गायब कर दी गयी। यह तो कुछ नही है!

सुत्रों का यह भी बताना है कि, सोमवार 14 जुलाई की अहले सुबह करीब 4 बजे अज्ञात बदमाशों ने, मंदिर के पास पैदल रेलवे पुल के नजदीक एक महिला कांवरिया से 12 हजार नकद रूपए छीन लिया, तथा भाग निकले, जिसमे उक्त महिला घायल भी बतायी जा रही है। मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं से चेन छीनतई की सुचना पर जब पत्रकार मंदिर परिसर पहुंच खबर संकलन करने लगे तो, नगर थानाध्यक्ष पत्रकार पर ही भड़क गए, और विडियो फोटो बनाने से मना करने लगे।

हालांकि मना करने के बावजूद पत्रकार विडियो बनाकर खबर संकलन करते रहे। आपकों बता दें कि, मंदिर परिसर में अपने जेवरात व नकदी गंवाने वाली महिलाओं में से कुछ थाने में रिपोर्ट लिखाने की बात कर रहे थे, तो कुछ पुलिसिया चक्कर में नही पड़ना चाहते हैं, बोलकर अपने घर चले जा रहे थे।

वहीं विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, जब से नगर थानाध्यक्ष के रूप में शिव कुमार यादव ने कार्यभार संभाला है, थाना क्षेत्र में आपराधिक वारदातों में ईजाफा हुआ है। रोजाना कोई ना कोई आपराधिक घटना से नगर थाना क्षेत्रवासी परेशान रहते हैं, लेकिन नगर थानाध्यक्ष इस आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने में पुरी तरह विफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *