समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत पश्चिम पगड़ा वार्ड 3 निवासी, मो० अलाउद्दीन के पुत्र मो० आबिद की पिछले दिनों हुई हत्या मामले के आरोपितों में से, दो आरोपितों ने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

हालांकि दलसिंहसराय पुलिस घटना के काफी दिन बीत जाने के बाद भी इस घटना के एक भी आरोपित को गिरफ्तार करने में नाकाम रही थी।
न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले दोनों आरोपित की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा वार्ड 06 निवासी, मोहम्मद शौकत व मोहम्मद सफीक के रूप में की गयी है।
Post Views: 119







