समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत नाजिरपुर पंचायत में, शॉर्ट सर्किट से लगे आग में तबाह हुए अग्णिपिड़ित परिवार से मिलने जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी नाजिरपुर पंचायत के वार्ड 09 में पहुंचे।

जहां उन्होंने पिड़ित परिवार से मुलाकात किया तथा, उन्हें राशन-किरासन का सामान, वर्तन, कपड़े सहित सुखा राशन भी उपलब्ध कराया।
इस दौरान राजू सहनी ने बताया कि, उन्हें उनके टीम के लोगों के माध्यम से सुचना मिली कि, उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत नाजिरपुर गांव के एक निहायत गरीब परिवार के घर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी है। सुचना मिलते ही तत्काल वह पिड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, और तत्काल उनसे जो भी व्यवस्था हो सका है, पिड़ित परिवार को उपलब्ध करा दिया गया है, साथ ही आने वाले दिनों में ही इस परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

ज्ञात हो कि, विगत दिनों नाजिरपुर पंचायत के वार्ड 9 स्थित राकेश कुमार ठाकुर के घर में, शॉर्ट सर्किट से उस समय आग लग गयी थी, जिस समय वह लोग किसी काम से घर से बाहर गये हुए थे।
वहीं पिड़ित व्यक्ति राकेश कुमार ठाकुर का बताना है कि, अगलगी की घटना के बाद वह और उनके परिवार के लोग दाने दाने को मोहताज हो गए थे, लेकिन इसी बीच युवा समाजसेवी किसी फरिश्ते की तरह उनके घर पहुंचे, और उनकी सारी दुख तकलीफ दुर करते हुए, उन्हें करीब 20-25 हजार की राशन किरासन की सामग्री, पुरे परिवार के लोगों के लिए वस्त्र व खाना बनाने आदि का पुरा वर्तन सेट उपलब्ध करा दिए।
राजू साहनी उनके लिए भगवान के द्वारा भेजे गए किसी फरिश्ते से कम नही हैं। वह जब तक जिंदा रहेंगे समाजसेवी राजू साहनी के ऋणी रहेंगे।
मौके पर राजद के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, श्रीराम साहनी, सियाराम राय, रामचन्द्रपुर अंधैल के पुर्व मुखिया उमेश साहनी, सुखलाल सहनी, रत्नेश कुमार राय, बहादुर साहनी, दिपेश कुमार, हरेन्दर साहनी, जीतेन्द्र साहनी, कमलकांत राय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।







