???? बिग ब्रेकिंग: प्यार, से@@स शादी और धोखे का शिकार हुई युवती! पति पर लगाया दुसरी शादी करने की कोशिश करने का आरोप! थाना को आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत प्रेम ब्रह्ण्डा गांव निवासी सीमा देवी उर्फ शिवानी कुमारी ने, अपने पति अमर प्रकाश पर कई गंभीर आरोप लगाते उजियारपुर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

उजियारपुर थाना को दिए गए आवेदन में सीमा देवी उर्फ शिवानी कुमारी ने बताया है कि, जब वह काफी छोटी थी उसी समय उसकी माँ की मृत्यु हो गयी थी। उसके मां की मौत के बाद उसके पिता ने उसे अकेले छोड़कर दूसरी शादी कर ली। जिसके कारण वह बचपन से ही अपने नानी घर घटहो थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में रहती थी, और नानी गांव से ही अपनी शिक्षा दीक्षा पुरी कर रही थी।

पढ़ाई करने जिस रास्ते से वह विद्यालय जाती थी, उसी रास्ते में खजूरी चौक पर उनके पति अमर प्रकाश का कपड़ा का दुकान था। जिनके दुकान पर वह अक्सर कपड़े की खरीदारी करने जाया करती थी। दुकान पर आने जाने के क्रम में उनकी पहचान अमर प्रकाश से हो गयी। धीरे धीरे उनकी यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गयी।

जिसके बाद वह चोरी चुपके अमर प्रकाश से मिलने जुलने लगी। मिलने जुलने के क्रम में ही उनके पति अमर प्रकाश से शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद उनके पति अमर प्रकाश, उनके मौसा नगर थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव निवासी, विजय सिंह के घर ले गए, और अपने पिता भगवान प्रसाद महतो तथा उसके मौसा, मौसी सहित अन्य रिश्तेदार के समक्ष उसके साथ शादी कर लिए।

शादी के करीब 04 महिना बाद उसने एक पुत्री सोना कुमारी को जन्म दिया। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति एक रात के लिए अपने घर लेकर गए। कल होकर उसका पति अपने घर से समस्तीपुर ले आया तथा किराये का मकान लेकर वहीं रखने लगा। किसी तरह वह अपने पति अमर प्रकाश के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहा था।

इसी बीच करीब छह माह बाद उसका पति उसे लेकर सिलीगुड़ी चला गया। जहां वहलोग एक बार फिर किराये के मकान में रहने लगे, तथा उसका पति अमर प्रकाश नौकरी करने लगे। इधर एक सप्ताह सप्ताह पूर्व उसका पति अमर प्रकाश उसे सिलीगुड़ी के जोरथन में अकेला छोड़ कर अपने घर प्रेम ब्रह्ण्डा चला गया।

इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसका पति अमर प्रकाश दूसरी शादी कर रहा है। जिसके बाद वह अपने ससुराल उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रह्ण्डा गांव स्थित अपने ससुराल पहुंची। जहां से उसके ससुराल वालों ने घर में घुसने नही दिया, तथा मारपीट कर भगा दिया। जिसके बाद उसने उजियारपुर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। इधर उजियारपुर थानाध्यक्ष का बताना है कि, मामले से संबंधित आवेदन मिला है। मामले की जांच करायी जा रही है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *