???? बिग ब्रेकिंग: लूट की झूठी साजिश रचने वाला पिकअप चालक सहित 02 गिरफ्तार! 01 लाख 33 हजार रूपए भी किए गए बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अपने सहकर्मी के साथ मिलकर, लूट की झूठी साजिश रचने वाले पिकअप चालक व उसके एक सहकर्मी को गिरफ्तार कर, कल्याणपुर पुलिस ने इस झूठे लुटकांड का खुलासा कर दिया।

कल्याणपुर पुलिस ने इस झूठे लूटपाट की घटना की आड़ में पैसे गबन करने की कोशिश के आरोपित, पिकअप चालक व उसके एक सहकर्मी को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसके निशानदेही पर गबन किए गए 1 लाख 50 हजार रूपए में से, 1 लाख 33 हजार रूपए बरामद करने में भी सफलता पायी है। गिरफ्तार दोनों आरोपित की पहचान सीमावर्ती जिला दरभंगा के नगर थाना अंतर्गत बाजितपुर मुहल्ला निवासी, दुक्खी पासवान के पुत्र राहुल कुमार व विश्वविद्यालय थाना के लक्ष्मीसागर मुहल्ला निवासी, कन्हैया साह के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गयी है।

उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के कार्यालय पर आयोजित, प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह ने दिया। मंगलवार 25 नवम्बर को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, शनिवार 22 नवम्बर को गिरफ्तार आरोपित पिकअप चालक राहुल कुमार ने, कल्याणपुर थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष कल्याणपुर से यह शिकायत किया कि, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव स्थित मुख्य सड़क पर, दो बाईक पर सवार 04 की संख्या में अपराधकर्मियों के द्वारा, हथियार का भय दिखा कर उनके पास रखे 1 लाख 50 हजार रूपए की लूट कर ली गयी है।

उसने यह भी बताया कि, उक्त रूपए विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कैदराबाद निवासी उसके मालिक महेश साह ने, कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी बिस्कूट के थोक विक्रेता को देने के लिए दिया था। सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कल्याणपुर ने पिकअप चालक राहुल कुमार के द्वारा बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण किया, साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीभी फूटेज का भी अवलोकन किया।

इस दौरान थानाध्यक्ष कल्याणपुर को यह घटना कुछ संदेहास्पद लगा। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने उक्त पिकअप चालक से ही पुछताछ शुरू कर दिया। पुछताछ के दौरान प्रारंभ में तो पिकअप चालक अपने प्रथम शिकायत को ही दुहराता रहा। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने पुछताछ के दौरान शिकायतकर्ता के साथ कुछ सख्ती किया। जिसके बाद पिकअप चालक राहुल कुमार ने सब कुछ सच-सच बता दिया।

जिसके आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने, पिकअप चालक राहुल कुमार तथा विवेक कुमार के घर पर छापामारी कर, विवेक कुमार के घर में रखे ट्रंक से, लूट के 1 लाख 33 हजार 8 सौ रूपए बरामद भी कर लिया। पुछताछ के क्रम में पिकअप चालक राहुल कुमार ने बताया कि, दरभंगा के अपने ही एक साथी विवेक कुमार व कुछ साथियों के सहयोग से, उक्त डेढ़ लाख रूपए को गबन करने के उद्देश्य से ही यह लूट की झूठी कहानी रची गई थी।

वहीं इस संबंध में पिकअप मालिक महेश साह के द्वारा भी कल्याणपुर थाना को एक आवेदन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें उन्होंने अपने पिकअप चालक राहुल कुमार व विवेक कुमार के विरूद्ध, 1 लाख 50 हजार रूपए गबन करने की नियत से बईमानी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद उक्त आवेदन के आलोक में, कल्याणपुर थाना कांड संख्या 389/2025 दर्ज करते हुए, चालक राहुल कुमार की गिरफ्तारी की गई है।

वहीं एक अन्य बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। इस घटना के सफल उद्भेदन व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में कल्याणपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक ममता कुमारी, गुड्डु कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार, चालक सुशील कुमार, चौकीदार रामसुमारी देवी व सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *