वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना कक्ष में अनुसंधान से संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक! दिए गए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दरभंगा:(मोहम्मद कैफ) जिले के बहेड़ा थाना में शनिवार 13 दिसम्बर को, वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के द्वारा बहेड़ा थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ, थाना के लंबित सभी कांडो की समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान लंबित कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सभी अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने, थाना निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, सहित वारंट / इश्तिहार/कूर्की पंजी का भी अवलोकन किया, तत्पश्चात सभी अनुसंधानकर्ता को त्वरित

गति से वारंटी की गिरफ्तारी, फिरार नामजद आरोपितों के घर इश्तिहार चिपकाने, आत्मसमर्पण नही करने पर कुर्की करने, वारंटी की गिरफ्तारी करने, कांड दैनिकी अद्यतन रखने, शराब माफियाओं पर लगाम लगाने, थाना क्षेत्र में सघन गश्ती चलाने के लिए भी सख्त दिशा निर्देश भी दिए गए। इस दौरान मौके पर बहेड़ा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network

🔴 बिग ब्रेकिंग: मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड में सुस्त पड़ी उजियारपुर पुलिस! मुखिया हत्याकांड के ढ़ाई माह बाद भी मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में उजियारपुर थानाध्यक्ष हो रहे विफल! पिड़िता जुली कुमारी ने पुलिस कप्तान से लगायी ईंसाफ की गुहार