समस्तीपुर। रेलवे प्रशासन ने माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को देखते हुए, प्रयागराज, रामबाग व झूसी स्टेशनों पर 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस, 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस, 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, 14006 आनन्द विहार- सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, ली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस, 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस, 15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस, 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस, 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस को 02 मिनट का अतिरिक्त अस्थाई ठहराव देने का फैसला किया है।

जिसके तहत उपरोक्त सभी ट्रेनें क्रमशः जयनगर से 01 से 04, 12 से 24 एवं 29 से 31 जनवरी, 01 तथा 12 से 15 फरवरी 2026 को खुलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 04, 12 से 24 एवं 29 से 31 जनवरी, 01 तथा 12 से 15 फरवरी 2026 को खुलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस,
सीतामढ़ी से 01 से 05, 13 से 25, 30, 31 जनवरी, 01, 02 एवं 13 से 16 फरवरी 2026 को खुलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, आनन्द विहार टर्मिनस से 01 से 05, 13 से 26, 30, 31 जनवरी, 01, एवं 12 से 15 फरवरी 2026 को खुलने वाली 14006 आनन्द विहार- सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस,
जयनगर से 01 से 04, 09, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, 01, 12 से 15 फरवरी, 2026 को खुलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 01 से 04, 12 से 24, 29 से 31 जनवरी, 01, 12 से 15 फरवरी, 2026 को खुलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस,
दरभंगा से 02, 16, 23, 30 जनवरी तथा 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस, पुणे से 14 एवं 21 जनवरी, 2026 को चलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, रक्सौल से 03, 17, 24, 31 जनवरी तथा 01, 08, 22 फरवरी, 2026 को चलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 एवं 19 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस,
दरभंगा से 14 एवं 21 जनवरी, 2026 को चलने वाली 15559 दरभंगा -अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस तथा अहमदाबाद से 02, 16, 23 एवं 30 जनवरी एवं 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस का अस्थाई रूप से ठहराव प्रयागराज रामबाग व झूसी स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। उक्त जानकारी समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया है।







