वरीय पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना का किया निरीक्षण, पुलिस अवर निरीक्षक नीलम कुमारी समेत 03 पुलिस पदाधिकारियों से कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मांगी गयी स्पष्टीकरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज संवाददाता:(मोहम्मद कैफ) वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के द्वारा गुरुवार 08 जनवरी 2026 को महिला थाना का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने महिला थाना के हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, खतियान, निर्गत पंजी, प्राप्ति पंजी, जेल से जमानत पर बाहर आने वाले अपराधियों से संबंधित पंजी, दर्ज मामले के निपटारे से संबंधित पंजी, दैनिकी पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के सभी पंजियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने एक भी पंजी अद्यतन नहीं पाया।

वहीं पुलिस निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार को महिला थाना के अभिलेखों के संधारण हेतु पूर्व में ही निर्देशित किया गया था, परंतु इनके द्वारा भी अभिलेख संधारण में कोई रूचि नही दिखाई गयी, और ना ही अभिलेखों का संधारण ही करवाया गया।

जिसके कारण पुलिस निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार से विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है, साथ ही महिला थाना कांड संख्या-169/25 में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक नीलम कुमारी से भी विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने निरीक्षण के पश्चात मौके पर मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए, सभी प्रकार के पंजीयों को त्वरित गति से संधारित करने, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, कांडों में अविलंब गिरफ्तारी करने, विधि-व्यवस्था संधारण करने से संबंधित निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से इश्तिहार और कुर्की प्राप्ति के 03 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश भी दिया। इस दौरान मौके पर महिला थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *