बिहार की आवाज। संवाददाता। बिहार सरकार के द्वारा डीजे ट्रॉली पर रोक लगाने के, सरकारी आदेश के विरोध में शुक्रवार 27 फरवरी को, बस पड़ाव समस्तीपुर में डीजे ट्रॉली संचालकों ने महाधरना दिया। इस दौरान संचालकों ने प्रशासन के फैसले को आजीविका पर हमला बताते हुए जमकर नारेबाजी की, और बिहार सरकार से आदेश को वापस लेने की मांग की।

इस महाधरना में किन्नर समाज की जानी-मानी शख्सियत सपना किन्नर ने भी पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि डीजे ट्रॉली से जुड़े सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी इससे प्रभावित हो रही है। इसलिए सरकार को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
इस दौरान डीजे ट्रॉली संचालकों ने यह भी ऐलान किया कि, यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो, शनिवार 28 जनवरी को वह सभी डीजे ट्रॉली संचालक, समाहरणालय के समक्ष ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन करेंगे।
आंदोलनकारियों ने इस दौरान यह भी चेतावनी दिया कि, अगर जरूरत पड़ी तो डीजे ट्रॉली संचालक अपने इस आंदोलन को और तेज करेंगे। भाकपा माले के नेतृत्व में जारी इस महाधरना में मौजूद भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, भाकपा माले हमेशा से मेहनतकशों और छोटे रोजगार से जुड़े लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती रही है।
इसलिए उनकी इस लड़ाई में भाकपा माले उनके साथ है। अगर सरकार अपने इस आदेश को वापस नही लेती है तो, भाकपा माले डीजे ट्रॉली संचालकों के साथ मिलकर इस आंदोलन को और भी उग्र रूप देगी।
मौके अनुज कुमार सिंह, वसंत कुमार, नवीन कुमार, शंकर महतो, तेनाली जी, समीम मंसुरी, महेश कुमार सिंह, अर्जुन दास, सुशील सावन, सुधीर सहनी, सपना किन्नर, विनय जायसवाल सहित इस महाधरना में बड़ी संख्या में डीजे ट्रॉली संचालक मौजूद रहे।







