ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। जिले के समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड पर बिरनामातुला गांव में घर से बाहर शौच करने जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। घटना आज रविवार 01 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे हुई। मृत बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामातुला गांव निवासी, 75 वर्षिय रामाश्रय राय के रूप में की गयी है।

उधर घटना की सुचना मिलने के बाद अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह मृतक के घर शव को पोस्टमार्टम में ले जाने पहुंचे, लेकिन मृतक के बेटे शंभु राय ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने से ईनकार करते हुए सहमति प्रपत्र अपर थानाध्यक्ष अंगारघाट धीरेन्द्र सिंह को सौंप दिया। जिसके बाद अंगारघाट पुलिस भी वापस लौट गयी।

घटना के संबंध में ग्रामीणों का बताना है कि, मृतक रामाश्रय राय बिगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उनके पेट व पैर में बेल्ट लगा हुआ था। उनका कान व आंख भी सही नही था। घटना के समय वह घर से बाहर रेलवे ट्रैक को पारकर शौच करने जा रहे थे। उसी समय समस्तीपुर से आकर रोसड़ा की तरफ जा रही किसी ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गयी।

इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष अंगारघाट धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि, मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है, जिससे संबंधित सहमति पत्र भी परिजनों ने उन्हें सौंप दिया है। इस दौरान मौके पर भाकपा माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार, मुखिया प्रतिनिधि बैजु राय, वार्ड सदस्य मिथिलेश पासवान, अरुण पासवान, अजित कुमार राय, पूर्व सरपंच राम बाबू सहनी, कपिलेश्वर पासवान, दिलीप राय सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *