बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। उजियारपुर थाना के नये भवन का उद्घाटन बुधवार को डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने रायपुर में फीता काटकर किया। नये थाना भवन के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और दर्जनों मुखिया भी मौजूद रहे।

हालांकि इस कार्यक्रम में एक बात खास चर्चा का विषय बनी रही। जानकारी के अनुसार उजियारपुर थाना क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रखंड क्षेत्र के किसी भी पंचायत के सरपंच इस उद्घाटन समारोह में नजर नहीं आए। सरपंचों की अनुपस्थिति को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर पर कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में सरपंच की भी अहम भूमिका होती है, ऐसे में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उनकी भागीदारी नहीं होना सवाल खड़े करता है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के कई सरपंचों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
हालांकि इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं इस दौरान कथित विकास का ढ़िंढ़ोरा पीटने वाले व पंचायत में विकास कार्य करने के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट मचाने वाले कुछ जनप्रतिनिधी अवश्य मौजूद रहे।







