रामरूप राय/मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीननगर थाना अंतर्गत करीमनगर पंचायत के मोगलचक मांझा गांव में, अज्ञात चोरों ने एक व्यवसायी के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, घर में रखे 11 हजार रूप्ये नकदी सहित, करीब 5 – 6 लाख रूपये के सोने व चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली है।

घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी ने, इसकी सुचना स्थानीय थाना को दिया। सुचना मिलने के बाद मोहिउद्दीननगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिड़ित चन्द्रभूषण सहनी आसाम के गुवाहटी में रहकर, एक्सपोर्ट इम्पोर्ट का व्यवसाय करते हैं, तथा उनके जिस घर में चोरी हुई है उस घर में उनके छोटे भाई की पत्नी, तथा उनका भतीजा रहता है, तथा उन्हीं लोगों के द्वारा घर की देखभाल भी की जाती है। चोरी की घटना की जानकारी भी उनके भतीजा ने ही फोन करके दिया था। जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि, उनके घर में रखे गोदरेज मे से करीब 6 लाख रूपए के गहने, व करीब 11 हजार रूपए नकद गायब थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना स्थानीय मोहिउद्दीननगर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है। वहीं इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद का बताना है कि, मोगलचक मांझा गांव में चोरी की एक वारदात की बात सामने आयी है। पिड़ित व्यक्ति के द्वारा अभी तक घटना से संबंधित आवेदन थाना को उपलब्ध नहीं कराया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर, घटना में शामिल चोर को बहूत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों के बीच तरह तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग तो इस घटना को संदेहास्पद भी बता रहे थे। हालांकि इसका खुलासा तो पुलिसिया अनुसंधान में ही हो पाएगा।







