रामरूप राय/मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत मदुदाबाद गांव स्थित, जीएस सेंटर में रविवार 21 जनवरी को, माकपा लोकल कमिटी के सदस्य रामबाबू पासवान की अध्यक्षता में, सोवियत संघ के प्रथम राष्ट्रपति ब्लादमीर लेनिन की 100 वीं बरसी पर, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसका सफल संचालन अनिमेष कुमार ने किया।

आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद, विभूतिपुर विधायक कॉ अजय कुमार ने कहा कि, सोवियत संघ के प्रथम राष्ट्रपति कॉ लेनिन के नेतृत्व में दुनिया के मजदूरों के संघर्ष को एक सुदृढ़ दिशा मिली थी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, कॉ लेनिन ने ही वर्ष 1917 में रूसी क्रांति की अगुवाई कर देश को तत्कालीन जार शासन से मुक्त कराया था। जिसके बाद कॉ लेनिन के ही नेतृत्व में, रूसी क्रांति के बाद 1922 में सोवियत संघ की स्थापना हुई, और बाद में यह देश विश्व की महाशक्तियों में शामिल हो गया। मौके पर बैद्यनाथ पासवान, संजय कुमार राय, रामरतन सिंह, शत्रुधन पासवान, इंद्रजीत ठाकुर, अवधेश राय, भुनेश्वर पासवान, अनिल राय सहित दर्जनों की संख्या में माकपा कार्यकर्ता मौजूद थे।







