मोहम्मद सिराज/ताजपुर: ताजपुर प्रखंड अंतर्गत संचालित डॉ मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में, क्षेत्र के महान समाजसेवी व स्वतंत्रता सेनानी डॉ मुक्तेश्वर सिन्हा की 60वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धापूर्वक मनायी। कार्यक्रम के प्रारंभ में मौके पर मौजूद लोगों ने, उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन भी अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अंजलि केवट ने, बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए बताया कि एक निर्धन सुदूर गांव में बसने वाले डॉ साहब ने शिक्षा के बल पर, डॉक्टर बनकर राष्ट्र की सेवा की, साथ ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

मौके पर श्रीमती आशा सिन्हा, निदेशक आदर्श कुमार पिंटू, के एन ठाकुर, एस एन सिंह, रोहित झा, हरिश्चंद्र, मनजीत, नागेंद्र, दुर्गेश, कल्पना ठाकुर, लक्ष्मी, निधि, रंजीता, रवि, साक्षी, नरेंद्र देव, जूनी आदि लोग भी मौजूद रहे।







