???? बिग ब्रेकिंग: भगवान का प्रसाद खाने से 150-200 लोग हुए बीमार, बीमार होने वालों में बच्चे भी हैं शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामरूप राय/समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के बोचहा गांव में, सोमवार 19 फरवरी को करीब 150-200 लोग अचानक बीमार हो गए। जिसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। बीमार सभी लोगों को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहिउद्दीननगर में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का ईलाज जारी है। बीमारों में छोटे छोटे बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं कुछ लोग गांव में ही अपने घर पर खुद का व अपने बच्चों का ईलाज करवा रहे हैं। बताया जाता है कि गांव में हो रहे भगवान की पूजा का प्रसाद खाने के बाद ही, लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई थी।

बीमार सभी बच्चे व व्यस्क लोग बोचहा गांव के ही रहने वाले हैं। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी, अपनी नजरें बोचहा गांव के सभी बीमार लोगों पर बनाए हुए है। इस संबंध में स्थानीय बोचहा गांव निवासी, दिनेश कुमार ने बताया कि, शनिवार 17 फरवरी को बोचहा गांव में ही सत्यनारायण भगवान का पूजा था। जहां पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा का प्रसाद खाने के करीब एक घंटा बाद ही प्रसाद का सेवन करने वाले बच्चों व सयाने लोगों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सिर दर्द, चक्कर आदि की शिकायत होने लगी। कुछ देर बाद तो पुरे गांव में ही लोगों की तबीयत बिगरने लगी। जिसके बाद इसकी सुचना स्थानीय पुलिस व पीएचसी मोहिउद्दीननगर के डॉक्टर को दी गयी। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मेडिकल की टीम सभी बीमार लोगों का ईलाज करने में जुटी हुई है। वहीं गंभीर रूप से बीमार कुछ लोगों को पीएचसी मोहिउद्दीननगर भेज दिया गया है। जहां उनलोगों का ईलाज किया जा रहा है। वहीं पीएचसी मोहिउद्दीननगर के डॉक्टर का बताना है कि, यह मामला पुरी तरह विशाक्त प्रसाद का लग रहा है। बीमार सभी बच्चों व अन्य लोगों का ईलाज किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति पुरी तरह कंट्रोल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *