???? बिग ब्रेकिंग: मोहनपुर प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने गंवायी कुर्सी, उपप्रमुख अपनी कुर्सी बचाने में रहे कामयाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामरूप राय/समस्तीपुर: मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सूचना भवन में बुधवार 21 फरवरी को, पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गयी।  स्थानीय पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच, आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता पंसस उमाशंकर राय ने किया।

इस दौरान बैठक में मौजूद पंचायत समिति सदस्यों ने, प्रखंड प्रमुख संगीता देवी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए, अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन की मांग की। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। बैठक में चर्चा के दौरान मत पत्र का उपयोग किया गया। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 9 मत प्राप्त हुए, जबकि अविश्वास प्रस्ताव के विरूद्ध कुल 5 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर प्रखंड उपप्रमुख अमरेश कुमार सिंह अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में अनुमंडल पदाधिकारी निशिकांत मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल