अरविन्द कुमार/अमित कुमार/समस्तीपुर:[बिहार की आवाज] जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत शहवाजपुर गांव में, 15 अगस्त की देर रात करीब 02:30 बजे, बदमाशों की गोलियों से शहीद हुए मोहनपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष, नंद किशोर यादव हत्याकांड में शामिल अपराधियों में से दसवें अपराधी को, जिले की तेज तर्रार डीआईयू व एसआईटी की टीम में शामिल प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार व उनकी टीम में शामिल अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने, गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान, नालंदा जिला के चिकसौरा थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव निवासी, तनिक प्रसाद के पुत्र अनुज कुमार के रूप में की गयी है। उक्त जानकारी पूलिस अधीक्षक समस्तीपुर विनय तिवारी ने, गुरुवार 02 मई को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, विगत वर्ष 15 अगस्त 2023 की अहले सुबह करीब 02:30 बजे, उजियारपुर थाने के शहबाजपुर गांव के पास पशु तस्करों ने, छापामारी के दौरान मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव को गोली मार दी थी। बाद में उपचार के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद एसआईटी की टीम ने, कार्रवाई करते हुए पूर्व में ही 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। गिरफ्तार अपराधियों में 25 हजार रूपये का ईनामी अपराधी अनुज कुमार भी शामिल था। जिसे मानवीय आसुचना व तकनिकी अनुसंधान के आधार पर, हैदराबाद के पतनचेरू स्थित एक चावल फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए बनायी गयी टीम में, डीआईयू शाखा प्रभारी पुलिस निरीक्षक अजीत प्रसाद सिंह, शिवपूजन कुमार, चन्द्रकेतू कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, धनंजय कुमार, घटहो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उजियारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विशद विश्वास, डीआईयू शाखा के सिपाही, अखिलेश कुमार, केशव कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार, अविनाश कुमार आदि शामिल रहे।








