Samastipur: ताजपुर बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर INDIA गठबंधन के लिए मांगा गया वोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/ताजपुर:[ बिहार की आवाज  ] भाकपा माले, कांग्रेस एवं वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने, गुरुवार 09 मई को ताजपुर बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर, समस्तीपुर के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी व उजियारपुर से इंडिया गठबंधन के राजद उम्मीदवार, आलोक कुमार मेहता को वोट देकर विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की। इस जनसंपर्क अभियान की शुरूआत ताजपुर बाजार क्षेत्र के गांधी चौक से किया गया, जो दरगाह रोड, नीम चौक, अस्पताल रोड, राजधानी चौक से नेशनल हाईवे होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंचकर जनसंपर्क अभियान नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया।

जिसकी अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। संचालन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक ने किया। सभा को भाकपा माले जिला कमिटी के सदस्य आसिफ होदा, प्रखंड कमिटी सदस्य संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, वीआईपी के फैजान अहमद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, महंगाई, बेरोजगारी, पलायन व भ्रष्टाचार के जिम्मेवार, केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ चुनावी मैदान में डटे इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवार को विजयी बनाकर लोकतंत्र, आरक्षण व संविधान की रक्षा अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

अंगारघाट पंचायत में आयोजित महापंचायत के माध्यम से, सरस्वती पूजा के दिन मुखिया इन्दु कुमारी के घर पहुंचकर, माले नेता समीम मंसुरी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की, की गयी निंदा! समाजिक बहिष्कार का लिया गया फैसला