अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[बिहार की आवाज] नगर थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय रोड से, गुरुवार 16 मई की देर शाम संध्या की सैर करने के बाद अपने घर लौट रही एक महिला के गले से, बाईक सवार बदमाशों ने चेन लूट लिया और और भाग निकले। उधर घटना की सुचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस व डायल नंबर 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है।

पिड़ित महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चनबाड़ी मुहल्ला निवासी, 38 वर्षिया दिव्या कुमारी के रूप में की गयी है। पिड़ित महिला ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, वह रोजाना की तरह ही गुरुवार 16 मई को भी, संध्या की सैर कर वापस अपने घर लौट रही थी, कि इसी दौरान एक ही बाइक सवार दो की संख्या में उनके पास आए बदमाशों ने, उनके गले से सोने का चेन खींच लिया तथा बाईक को काफी तेज गति से बढ़ाकर फरार हो गया। नगर थाना क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से बढ़ी चेन स्नेचिंग की घटनाओं से थाना क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत का माहौल है। नगर थाना क्षेत्र में इस तरह के अपराधों को बढ़ावा मिलने का एक और भी महत्वपूर्ण कारण है, और वह कारण है नगर थाना क्षेत्र में सही ढंग से नियमित पुलिस गश्ती का नही होना। गश्ती पर निकलने वाली पुलिस गाड़ी में मौजूद पुलिस पदाधिकारी अक्सर सड़क किनारे किसी पेड़ के नीचे खाड़ी खड़ी कर चैन की नींद सोते देखे जाते हैं, और उसी का फायदा उठाकर अपराधी, अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं। एक दिन पहले भी एक महिला रेलकर्मी से नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सोने का चेन उड़ा लिया था। जिस मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।







