अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[ बिहार की आवाज ] अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने में असफल होने तथा किशोरी के द्वारा विरोध करने पर बदमाशों के द्वारा उक्त युवती को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार 18 मई की देर शाम करीब 9 बजे की बतायी जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अंगारघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, उक्त युवती को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां उक्त किशोरी की हालत सामान्य बतायी जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी भी स्वयं इस मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना की सुचना से लेकर किशोरी के अस्पताल से वापस आने तक सर्किल इंस्पेक्टर अंगारघाट थाने पर ही डटे रहे। जिसके कारण स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, किशोरी को रविवार 19 मई को मेडिकल जांच के लिए, अपर थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय के नेतृत्व में, जख्मी किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के संबंध में पिड़िता का बताना है कि, शनिवार 18 मई की देर शाम वह किराना दुकान से घरेलू सामान की खरीदारी कर वापस अपने घर जा रही थी, कि इसी दौरान कब्रिस्तान की चहारदीवारी के बगल में अंधेरा में खड़ा दो से तीन की संख्या में बदमाशों ने उसे, जबरदस्ती उठा लिया तथा एक मक्का की खेत मे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, जिसका वह विरोध करने लगी। जिस पर सभी बदमाशों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा भाग निकले। मारपीट के कारण वह उसी खेत में बेहोश हो गयी। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में थी। हालांकि इस मामले में स्थानीय विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, उक्त नाबालिग किशोरी के साथ थाना क्षेत्र के ही कुछ युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।लेकिन थाना क्षेत्र के ही कूछ दलाल टाईप के लोग इतनी बड़ी घटना को भी रफा दफा करने में जूटे हुए हैं। जिन बदमाश लड़कों का नाम इस मामले में आ रहा है, सभी गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि कुछ स्थानीय लोग इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि पिड़िता को इंसाफ दिलायी जा सके। इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष अंगारघाट संतोष कुमार यादव ने बताया कि, किशोरी को प्रथम द्रष्टया देखने से कहीं पर चोट आदि के निशान प्रतीत नही हो रहा है, और ना ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। उसके बाबजूद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना से संबंधित आवेदन अभी थाना को उपलब्ध नही कराया गया है, आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार व फूलबाबू सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए, दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग स्थानीय पुलिस प्रशासन से की है।







