अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड के शिवम कुमार ने, नीट परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया में 5888वां स्थान प्राप्त कर, अपने गांव परिवार का नाम रौशन किया है। शिवम अपने ननिहाल में रहकर मैट्रिक की तैयारी करने के बाद, समस्तीपुर नीट की तैयारी करने के लिए चला गया था।

शिवम क्लास 8वीं से ही डिजायर इंस्टिट्यूट में अपना पढ़ाई किया करता था। मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह 12वीं कक्षा की तैयारी करने, वह डिजायर फिजिक्स क्लासेस काशीपुर समस्तीपुर पढ़ने रोज अपने ननिहाल गावपुर से समस्तीपुर जाया करता था। वह अपने सफलता का श्रेय अपने माता फुलवंती देवी,पिता शिव सागर महतो, शिक्षक आदर्श भारती, कपिल कुमार, कमलेश कुमार, विकास भारती एवं अमरेश कुमार को दिया। वहीं शिवम की इस सफलता से उनके गांव में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
Post Views: 519







