Samastipur: पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित उन्मुखीकरण सह कार्यशाला में जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को पढ़ाया विकास का पाठ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/पुसा:[ समस्तीपुर] पुसा प्रखंड अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित, विद्यापति सभागार में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण समस्तीपुर के द्वारा, पंचायती राज प्रतिनिधियों के लिए आयोजित, उन्मुखीकरण – सह कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

आयोजित इस कार्यशला को संबोधित करते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि, हमारा देश कृषि प्रधान देश है, और कृषि से जुड़े अधिकांश लोग गांव में निवास करते हैं। इसलिए गांव की चहुंमुखी विकास के लिए हम सभी को निरंतर प्रयास करते रहना होगा। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा, पीएचईडी विभाग के द्वारा संचालित नल जल योजना की शिकायत करने पर उन्होंने पीएचईडी विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला उप विकास आयुक्त ने कहा कि, मनरेगा योजना से कुल 266 योजनाएं संचालित की जाती है।

जिसे कुल चार कोटि ए, बी, सी, व डी में विभक्त कर दिया गया है, ताकि योजना को क्रियान्वित करने में कोई परेशानी ना हो। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, मनरेगा योजना से पिछले वित्तीय वर्ष में 6 लाख 92 हजार पौधा लगया गया था, जबकि इस वित्तीय वर्ष में 7 लाख 69 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान उन्होंने पंचायत रोजगार सेवक की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, वैसे रोजगार सेवक जो फाइल अप्राप्त का बहाना बनाकर योजनाओं के सफल संचालन में आनाकानी करते हैं, वैसे रोजगार सेवकों को चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई भी जा सकती है। इसलिए सभी रोजगार सेवक ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। वृक्षारोपण के इस काम में जीविका दीदीयों की भी सहायता ली जाएगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, आने वाले दिनों में हर प्रखंड में एक खेल का मैदान बनाया जाना है। जिसमें हर तरह की सुविधा मुहैया करायी जाएगी। आयोजित इस कार्यशाला में बेलारी पंचायत के मुखिया संतोष झा, पतैली पुर्वी मुखिया सुनिल झा, गावपुर मुखिया अजय कुमार, महिसारी मुखिया श्रवण पासवान, खानपुर प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, समेत सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *