???? बिग ब्रेकिंग: सामुदायिक शौचालय के निर्माण में वृहत पैमाने पर संवेदक ने किया है वित्तिय अनियमितता, राशि गबन को लेकर संवेदक पर की जाएगी आपराधिक मुकदमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[ समस्तीपुर ] उजियारपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में, सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में वृहत पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है। उक्त मामले में उजियारपुर बीडीओ डॉ भृगुनाथ सिंह ने संवेदक से ब्याज सहित राशि वसूलनी के लिए, उसके खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दिया है।

इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-2021 में विभिन्न पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण को लेकर, तत्कालीन बीडीओ विजय कुमार ठाकुर ने प्रखंड के देसुआ पंचायत स्थित विशनपुर समथू गांव निवासी, प्रदीप कुमार को बतौर संवेदक 19 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया था। अग्रिम राशि भुगतान के छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी, संवेदक ने सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया। जिसके बाद तत्कालीन उजियारपुर बीडीओ विजय कुमार ठाकुर ने, संवेदक के साथ किए गए एग्रीमेंट को रद्द करते हुए राशि वापसी का आदेश दे दिया। राशि वापसी का आदेश देने के बावजूद संवेदक ने, न तो निर्माण कार्य पूरा किया, और ना ही राशि वापस ही किया। इसी बीच निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिक डॉ भृगुनाथ सिंह के द्वारा उपरोक्त राशि के विरुद्ध सरकारी कर्मी को एजेंसी बनाते हुए, निर्माण कार्य को पूरा करवाते हुए शेष राशि की वसूली के लिए संवेदक प्रदीप कुमार को आदेश दे दिया। निवर्तमान बीडीओ के अनुसार अग्रिम राशि भुगतान और निर्माण करवाने केे बाद भी, 1 लाख 68 हजार 238 रुपये संवेदक के पास ही बचा रहा। जिसे लौटाने का पत्र कार्यालय द्वारा कई बार निर्गत किया जा चुका है। इस बीच सरकारी अधिकारियों के द्वारा शेष राशि लौटाने के दबाव को देखते हुए, संवेदक प्रदीप कुमार ने बीडीओ कार्यालय के अलावा विभागीय सचिव, प्रधान सचिव सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार ग्रामीण विकास विभाग पटना को, यह भी लिखकर दे दिया कि उन्हें किसी प्रकार का किसी भी अधिकारी से कोई शिकायत नहीं है, तथा वसूली की राशि को रफ दफा करने का प्रयास किया। बाबजूद जब राशि वसूली का सरकारी प्रक्रिया बरकार रहा तो, संवेदक ने अपना रंग बदलते हुए, उल्टे बीडीओ पर ही निर्माण राशि वसूलने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर राशि नहीं मिलने की स्थिति में आत्महत्या कर लेने की धमकी देकर प्रशासन के समक्ष हरकंप मचा दिया। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर, प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर डॉ भृगुनाथ सिंह ने बताया कि, संवेदक पर निर्माण कार्य के लिए अग्रिम राशि लेकर सामुदायिक शौचालय निर्माण नहीं करने, व निर्माण की राशि गबन करने के अलावा सरकारी कर्मियों पर दबाव बनाने के आरोप में शीघ्र ही अपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *