???? बिग ब्रेकिंग: ड्रीम एलेवन ने उजियारपुर के युवक को बनाया करोड़पति, रातों-रात जीत गया 1 करोड़ 58 लाख रूपए, घर में है जश्न का माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/उजियारपुर [ समस्तीपुर] ड्रीम एलेवन ऐप्प ने एक बार चांदचौर मध्य मुखिया पुत्र को करोड़पति बना दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया पुत्र रणवीर चौरसिया को यह सफलता सोमवार 24 जून भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई मैच में मिली। रणवीर चौरसिया ने बताया कि, उसने ऑस्ट्रेलिया व भारत के बीच होने वाली मैचों में 59 रूप्ये वाली 4 अलग अलग टीमें बनायी थी। जिसमें से चारों टीम ने उन्हें जीत दिला दी। उन्होंने बताया कि जीत के करीब 30 मिनट के अंदर संबंधित टैक्स काटकर इनाम की कूल रकम 1 करोड़ 58 लाख 28 हजार 721 रूप्ये उनके एकाउंट में ट्रांसफर हो गया है।

इनाम की राशि जीतने के बाद से उनके परिवार में खुशियों का माहौल व्याप्त है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस संबंध में पुछे जाने पर चांदचौर मध्य मुखिया रणवीर चौरसिया ने बताया कि, वह इन पैसों का उपयोग प्रखंड क्षेत्र के गरीब लाचार व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद में करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, करीब एक वर्ष पूर्व भी उन्होंने 33 लाख रूप्ये जीत की राशि इसी ड्रीम एलेवन एप्प से प्राप्त किया था। उन पैसों का उपयोग भी उन्होंने गरीब की बेटियों की शादी में, किसी की मृत्यू होने के बाद उनके परिजनों को आर्थिक रूप से सहायता करने में किया है। आपको बता दें कि रणवीर चौरसिया उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांदचौर मध्य पंचायत के मुखिया के बड़े पुत्र हैं। इनका स्वभाव शुरू से ही समाजसेवा का रहा है। इन्होंने वर्ष 2019 से 2022 तक रहे कोरोना काल में भी इन्होंने अपने पंचायत के लोगों के बीच खाने पीने के किसी भी चीज की कमी नही रहने दिया था। जब तक लॉक डाउन रहा यह अपने गांव वालों की सेवा करते रहे। इधर ईनाम की राशि जीतने के बाद बधाई देने वालों में चांदचौर मध्य पंचायत के मुखिया छोटू कुमार, सुनील चौधरी, मुरारी चौधरी, पंचायत समिति सदस्य हरिवल्लभ प्रसाद, मुकेश राय, भोला कुमार, धर्मनाथ कुमार, रविन्द्र कुमार, गोलू कुमार, राजू चौरसिया, धीरज कुमार,  मिथिलेश सदा, अजित चौरसिया, दिलीप झा, कुंदन मिश्रा आदि का नाम प्रमुख रूप से शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *