???? बिग ब्रेकिंग: समाहरणालय सभागार में पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ डीआजी ने की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में, गुरुवार 11 जुलाई को दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी बाबूराम ने, जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी व सभी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारीयों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।

आयोजित इस समीक्षात्मक बैठक के दौरान आगामी मोहर्रम के पर्व को देखते हुए, जिले के सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए, उन जगहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने व सावधानी बरतने के निर्देश दिया। इस दौरान भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत काम करने के दौरान आने वाली परेशानियों को दुर करने के लिए भी, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान डीआईजी बाबूराम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि, जिला के सभी थानों के कार्य प्रणाली को सुधारने के लिए, पुलिस मुख्यालय के द्वारा दिए गए निर्देशों की समीक्षा करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है।

इस दौरान आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारी पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। मुहर्रम का यह पर्व पुरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाए, इसके लिए, संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारी भी जी-जान से लगे हुए हैं। इस दौरान DIG बाबूराम ने यह भी बताया कि, पुलिस मुख्यालय के द्वारा दिए गए आदेश के बाद, जिला के सभी थानों की कार्यप्रणाली में काफी सुधार देखा जा रहा है, और आने वाले दिनों में इसमें और भी बेहतर सुधार होगा। उन्होने इस दौरान यह भी बताया कि, भारतीय न्याय संहिता 2023 के लागु होने के बाद से, प्राथमिकी दर्ज करने में भी काफी तेजी आई है। जिसके तहत अब ऑनलाइन FIR दर्ज करना प्रमुख है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, इतनी सारी सुविधाएं ऑनलाइन होने के बाद भी अगर कोई आगंतुक, थाना में स्वयं उपस्थित होकर शिकायत करते हैं तो, सबसे पहले उनकी शिकायत सुनी जाएगी, तथा उसी समय उनकी शिकायत सुनकर शिकायत से संबंधित प्राथमिक दर्ज कर, प्राथमिकी से संबंधित रसीद उन्हें उपलब्ध करा देनी होगी। इसके साथ ही अन्य विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दी गयी। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, DIG बाबुराम ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर विनय तिवारी को, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अनुकूल, अनुसंधान और विधि व्यवस्था के लिए विशेष रूप से पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति करने, FSL की टीम के लिए, अलग से डाटा सेंटर की व्यवस्था करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

मौके पर एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय, एसडीपीओ सदर टू विजय कुमार महतो, एसडीपीओ रोसड़ा सोनल कुमारी, एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा, एसडीपीओ पटोरी मेधावी, सर्किल इंस्पेक्टर दलसिंहसराय नीरज तिवारी, थानाध्यक्ष मुफ्फसिल पिंकी प्रसाद, थानाध्यक्ष यातायात सुनीलकांत, नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, खानपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष फैजूल अंसारी, वैनी थानाध्यक्ष मोहम्मद शकील अहमद, घटहो थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा, कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित सभी थानाध्यक्ष, सभी इंस्पेक्टर, सभी सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *