???? बिग ब्रेकिंग: आंगनबाड़ी में पढ़ने जा रही बच्ची की भीषण सड़क हादसे में हुई मौत, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित, दलसिंहसराय विशनपुर पथ पर चंदौली चौक के पास, हुई भीषण सड़क हादसे में एक 04 वर्षिय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। सड़क हादसे की सुचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल के पास जमा हो गयी।

बाद में किसी ने इसकी सुचना उजियारपुर थाने की पुलिस को दिया, घटना की सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस, मृत बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत बच्ची की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित वार्ड संख्या 08 निवासी, गोविंद दास की 04 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार 19 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत बच्ची रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के चंदौली चौक स्थित, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 122 में पढ़ने जा रही थी। जहां जाने के दौरान चंदौली चौक पर सड़क पार करने के दौरान, उक्त बच्ची तेज रफ्तार बाईक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, घटनास्थल पर ही उस बच्ची की मौत हो गई। आपको बता दें कि किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर, आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति ही, मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल पूर्व शिक्षा पाने वाले बच्चों को, उसके निवास से सुरक्षित आंगनबाड़ी केंद्र तक सुरक्षित लाने, तथा समय समाप्ति के बाद उसे सुरक्षित उसके निवास स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने का काम होता है, लेकिन जिस समय यह घटना हुई उसे समय आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 122 की सहायिका कहां थी ? अगर आज उक्त बच्ची को सहायिका के द्वारा घर ले जाया जाता तो शायद यह घटना घटित नहीं होती। उधर घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network