???? बिग ब्रेकिंग: नव-प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह को मधुबनी SP व मुख्यालय DSP ने बैच लगाकर किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ समस्तीपुर ] बिहार पुलिस विभाग में वर्षों से अपनी सेवा दे रहे, पुलिस विभाग के जांबाज पुलिस पदाधिकारी व मुफस्सिल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जो वर्तमान समय में मधुबनी ज़िला में कार्यरत है, उनके डीएसपी पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद, एक सादे समारोह में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

जहां समारोह में मौजूद मधुबनी एसपी सुशील कुमार व मुख्यालय डीएसपी रश्मि कुमारी ने संयुक्त रूप से उन्हें बैच लगाकर बधाई दिया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नव प्रोन्नत डीएसपी को बधाई देते हुए अपने फर्ज व कर्तव्य के प्रति हमेशा निष्ठावान बने रहने की सीख भी दिया।

आपको बता दें कि, पिछले दिनों ही बिहार में 103 इंस्पेक्टर का डीएसपी के पद पर प्रोन्नति हुआ है। डीएसपी बने सुरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस सेवा में कई कृतिमान स्थापित किया है।

जिसके लिए उन्हें पुलिस सेवा में कई अवार्ड से भी नवाज़ा गया है। पुलिस विभाग के लोग उन्हे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से भी जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *