???? बिग ब्रेकिंग: सड़क हादसे में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झाः [समस्तीपुर] कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में, सड़क पार करने के दौरान, अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में हरकंप मच गया। रो रोकर परिजनों का बुरा हाल हो रहा था। घटना की सुचना स्थानीय लोगों ने कल्याणपुर पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने, मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृत महिला की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी, स्वर्गीय रामप्रित राय की 45 वर्षिया पत्नी मैनी देवी के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरूवार 25 जुलाई की संध्या करीब 5 बजे, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी, मैनी देवी अपने जानवरों का चारा लाने खेत गयी थी।

जहां से चारा लेकर घर लौटने के क्रम में, सड़क पार करते समय खजुरी मिडिल स्कूल के पास, अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई।

महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने, शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

हालांकि इस घटना के संबंध में सूत्रों का बताना है कि, जिस वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है, वह वाहन चालक भी स्थानीय ग्रामीण ही बताया जा रहा है, लेकिन आपसी समझौता हो जाने के कारण वाहन चालक का नाम व पता बताने से मृतिका के परिजन परहेज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *