
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] रोसरा थाना क्षेत्र के रोसरा हथौड़ी कोठी मुख्य मार्ग पर स्थित बागमती नदी के किनारे से, शुक्रवार 26 जुलाई की देर रात करीब 10 बजे, एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

शव मिलने की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों के भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रोसरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची रोसरा थाने की पुलिस ने, मृत युवक के शब को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृत युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गायघाट वार्ड 13 निवासी, स्वर्गीय रामविलास चौधरी के 32 वर्षिय पुत्र, कुंदन कुमार चौधरी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक शुक्रवार 26 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे, सेन्टर से दुध लाकर अपने घर पर रखकर, ई रिक्शा से भाड़ा कमाकर एक घंटा में लौटने की बात कहकर चला गया।
जब दोपहर के 2 बजे तक वह वापस घर नहीं आया तो, मृतक के घरवालों को कुछ आशंका हुई। जिसके बाद मृतक की पत्नी ने अपने भाई को घटना की जानकारी दिया। सुचना मिलने के बाद मृतक के ससुराल वाले मृतक के दोस्तों के साथ मिलकर, मृतक की खोजबीन शुरू कर दिया। सभी ने मिलकर आसपास के सभी गांवों में उसकी देर रात तक खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
इसी दौरान किसी ने बताया कि, मृतक को उन लोगों ने बाघोपुर गांव की तरफ जाते हुए देखा था। सूचना मिलने के बाद जब वह लोग बाघोपुर गांव की तरफ गए, तो देखा कि बाघोपुर गांव स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में मृतक का ई रिक्शा खड़ा है, तथा मृतक वहां से गायब था। इसके बाद आशंका होने पर उन लोगों ने मंदिर के आसपास ही मृतक की खोजबीन शुरू कर दी।
खोजते खोजते जब वह लोग मंदिर के बगल से गुजर रहे बागमती नदी के किनारे गए तो देखा कि, नदी के किनारे किसी का शव पड़ा हुआ है। जब वह लोग शव को नजदीक से जाकर देखा तो, वह शव कुंदन चौधरी का ही था। उधर घर से कमाने निकले युवक का शव बागमती नदी किनारे से मिलने के बाद, ईलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रो-रोकर सभी लोगों का बुरा हाल हो रहा था। मृतक के रिश्तेदार का बताना है कि, मृतक की खिला-पिलाकर तथा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है, क्योंकि मृतक के पूरे शरीर पर गहरे चोट के निशान भी पाए गए हैं। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एसडीपीओ रोसड़ा सोनल कुमारी का बताना है कि, रोसड़ा हथौड़ी कोठी मुख्य मार्ग पर बाघोपुर गांव स्थित बड़ी दुर्गा स्थान के पास से, बागमती नदी किनारे से एक युवक का शव मिला है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। बहूत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।







