
अमन कुमार पाठक:[खगड़िया] खगड़िया जिला के उत्तर माड़र निवासी विकास मेहता ने, खगड़िया सदर अस्पताल में ईलाजरत कासिमपुर निवासी नीलम देवी को अपना रक्तदान कर एक जीती-जागती मानवता की मिशाल पेश की है।

इस संबंध में रक्तवीर विकास मेहता ने बताया की, उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि, सदर अस्पताल में ईलाजरत महिला नीलम देवी की तबीयत काफी खराब है, और उसे रक्त की आवश्यकता हैं।
जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने सूचक अमन पाठक से संपर्क किया, तथा सदर अस्पताल खगड़िया जाकर रक्तदान कर उक्त महिला की जान बचा लिए। इस दौरान विकास मेहता ने यह भी बताया कि, हर एक व्यक्ति जो शारीरिक रूप से पुरी तरह स्वस्थ हो, रक्तदान कर सकता है।
रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी भी नही होती हैं। रक्तदान करने के पांच मिनट बाद वह कोई भी दिनचर्या का काम कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अमन पाठक की सराहना करते हुए कहा कि, वह एक नेक कार्य कर रहे हैं।
व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से पूर्व में भी वह क्षेत्र के कई लोगो को रक्त उपलब्ध करा चुके हैं। इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार पाठक ने बताया कि, समाजिक कार्यकर्ता विकास मेहता के जीवन का यह तीसरा रक्तदान हैं। वह पूर्व से भी लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं, एवं युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी करते आ रहे हैं।
समाज को ऐसे लोगों पर गर्व हैं। वहीं अभाविप के जिला संयोजक रविश रंजन ने बताया कि, अमन पाठक के द्वारा हेल्पलाइन नंबर एवं व्हाट्सएप्प ग्रुप के माध्यम से, लगातार रक्तदान कर लोगों की जान बचाई जा रही हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि रक्त किसी फैक्ट्री में नही बनाया जा सकता हैं, रक्त की आपूर्ति रक्तदान करके ही पूरी की जा सकती हैं। इस दौरान उनलोगों ने अमन पाठक के इस मुहिम की काफी प्रशंसा भी किया।







