
अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ताजपुर] जिले के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित मोतीपुर ब्रह्म स्थान परिसर में जनता बैठक का आयोजन नवनिर्वाचित शाखा सचिव ललन दास की अध्यक्षता में की गयी। आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि, अगर अंचल कार्यालय के द्वारा 72 हजार का आय प्रमाण-पत्र निर्गत नही किया जाता है तो, 22 अगस्त को हजारों की संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता अंचल व प्रखंड कार्यालय का घेराव करेगी।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के द्वारा, 95 लाख अति निर्धन परिवारों को 2-2 लाख रूपये सहयोग राशि देने की घोषणा को, मोदीजी द्वारा 15-15 लाख रूपये देने की घोषणा की तरह जुमला साबित नहीं होने देगी।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अंचल, प्रखंड, मनरेगा, थाना, नगर परिषद, बाल विकास परियोजना कार्यालय सहित अन्य कार्यालय भी, दलाल व विचौलियों के गिरफ्त में है। जनता को जागरूक कर इन कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त कराने की मुहिम चलाया जाएगा।
मौके पर मौजूद जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने कहा कि, सरकारी घोषणानुसार सभी गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने, गरीबों को 5 डिसमिल भूमि एवं पक्का मकान देने, दिल्ली की तर्ज पर सभी परिवारों को 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, जन वितरण प्रणाली में चीनी, दाल, तेल शामिल करने, छूटे सदस्यों का नाम राशनकार्ड में जोड़ने, सड़क से वंचित गांव व टोला में पहुंच पथ बनाने, वृद्धा- दिव्यांग व विधवा को 4 हजार रूपए मासिक पेंशन देने आदि की मांग को लेकर भाकपा माले हक दो- वादा निभाओ अभियान चला रही है।
उन्होंने ताजपुर वासियों से अपील किया कि, इस अभियान को प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के गांव-टोले तक पहुंचाएं। सभा के अंत में झंडोत्तोलन कर भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव, काॅ॰ चारू मजूमदार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, तथा लाल सलाम का नारा लगाकर तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए, उनके सपनों को मंजिल पर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद एजाज, शंकर महतो, बिन्देश्वर राय, जतन राय, मिथिलेश राय, रामसकल राय, अनिया देवी, रूणा देवी, रामएकवाल राय, समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।







