???? बिग ब्रेकिंग: संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रिय श्रमिक संगठन ने निकाला विरोध मार्च, भारी संख्या में शामिल हुए स्थानीय लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय श्रमिक संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार 09 अगस्त को जिलास्तरीय विरोध मार्च का आयोजन कर विशाल सभा का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रिय श्रमिक संगठन के लोग शामिल हुए।

उक्त संगठनों के द्वारा निकाला गया यह विरोध मार्च, मालगोदाम चौक स्थित भाकपा-माले कार्यालय से निकाला गया, स्टेशन चौक, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, जिलाधिकारी आवास रोड होते हुए, समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचकर, सरकार विरोधी जोरदार नारे लगाते हुए, एक सभा में तब्दील हो गया।

विरोध मार्च में शामिल लोग केंद्र सरकार के विश्व व्यापार संगठन से बाहर निकलो, बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो के नारे लगा रहे थे। विरोध मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने किया।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि, भारत की मोदी सरकार किसान व मजदूरों की कीमत पर, कॉरपोरेट दोस्तों का मुनाफा बढ़ाने में लगी हुई है।

सरकार का तीसरा कार्यकाल चल रहा है, लेकिन आज भी खेती-किसानी घाटे में चल रही है। किसान नेताओं ने इस दौरान यह भी कहा कि, जिस तरह आजादी की लड़ाई में अगस्त क्रांति व अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन निर्णायक साबित हुआ था, ठीक उसी तरह देश का किसान इस दौर में, खेती किसानी को लाभदायक बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

कॉरपोरेट कब्जे को खत्म किए बिना कृषि का भला नहीं हो सकता है। सभा को एक्टू नेता, अखिल भारतीय किसान सभा के नेता, अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *